KHULASA NEWS LIVE .INमुंगेर में रिटायर्ड कैप्टन का शव आम के बगीचे में मिला
मुंगेर में मंगलवार की सुबह शौच करने जा रहे एक रिटायर्ड कैप्टन संजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर की है। संजय कुमार 2019 में कैप्टन पद से झांसी से रिटायर्ड करने के बाद मुंगेर में रह रहे थे। वो यहां अपने परिवार के साथ खेती से जुड़े थे। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि संजय के घर के आगे ही एक सड़क को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।
सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।