Ganjbasoda Mp Khulasa News Live .in// मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की तहसील गंजबासौदा में भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य शोभायात्रा के साथ चल समारोह निकाला गया यह शोभा यात्रा नोलकी मंदिर एवं नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई रेलवे स्टेशन पहुंची जहा चल समारोह का समापन किया गया।हम आपको बता दे कि शोभा यात्रा में भगवान परशुराम की झांकी भी निकाली गई।साथ ही गर्मी को देखते हुए ठंडे पेय पदार्थ और जल का वितरण भी किया गया।
इस चल समारोह में बड़ी संख्या में महिला,बच्चे व सभी वर्ग के व्यक्ति उपस्थित थे।सभी ने भगवा रंग की पगड़ी पहनी हुई थी सभी भक्तो द्वारा भगवान परशुराम के जय जयकार लगाए जा रहे थे वही कुछ भक्तजन भक्तिगीतो पर धिरकते नजर आए !
3,335 Total Views