Bhopal MP Khulasa// जिम ट्रेनर पर गोली चलाने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश पिस्टल के साथ पकडा गया

 जिम ट्रेनर पर गोली चलाने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश पिस्टल के साथ पकड़ा गया

भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित भोजपुर क्लब के ट्रेनर को बीते वर्ष 25 दिसंबर को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया। वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।  कमला नगर पुलिस के अनुसार विवेक पांडे भोजपुर क्लब में जिम ट्रेनर हैं। 25 दिसंबर 2022 को उसे अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी थी। जांच में पता चला कि विवेक की दोस्त रक्षा और उसके बायफ्रेंड ने साजिश रचकर उसे गोली मारी थी। इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने रक्षा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि गोली मारने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश लालू यादव फरार चल रहा था। इसी बीच मुख्य आरोपी लालू यादव ने फरियादी के घर पहुंचकर धमकी दी कि मामला वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी शुरू कर दी। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कमला नगर थाना क्षेत्र में घूम रहा है, इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

प्रेमिका के कहने पर गोली चलाई थी

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी महिला प्रेमिका रक्षा को विवेक कुछ दिनों से परेशान कर रहा था इसलिए उसने महिला प्रेमिका के कहने पर विवेक को गोली मारी थी पुलिस ने रविवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से  उसे जेल भेज दिया गया

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Different types of free casino slot Machines There are a variety of

Loading

Search