Bhopal mp khulasa//जहाँगीराबाद मे हुआ दो पक्षो मे विवाद , पुलिस ने संभाला मोर्चा

मो-7509116765

जहांगीराबाद में हुआ दो पक्षों में विवाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

 

भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में बुधवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। काफी लोग एकत्र हो गए। हालांकि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। आरोपियों को थाने लाया गया है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात मामूली बात पर दो पक्ष भिड़ गए थे। बताया जा रहा है कि लड़का लड़की छोले भटूरे खा रहे थे तभी बड़ी संख्या में आये युवकों ने ज़बरदस्त मारपीट की। पुलिस ने तत्परता दिखाई भीड़ तितर बितर की। युवक युवती थाने में हैं। पुलिस ने बताया कि मामूली बात पर विवाद हुआ था। घटना के पीछे कोई बड़ा कारण या घबराने जैसी स्थिति नहीं है। दो पक्ष भिड़ गए थे, मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। इलाके की पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर ली है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी। जो लोग मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहे हैं, वे सावधान रहें। पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search