Bhopal mp khulasa//छत का प्लास्टर गिर रहा, फ्लोर उखड़ रहा, MLA रामेश्वर ने ननि के अधिकारी से बोले- इसमें तुम रहोंगे

छत का प्लास्टर गिर रहा, फ्लोर उखड़ रहा, MLA रामेश्वर ने ननि के अधिकारी से बोले- इसमें तुम रहोंगे

भोपाल नगर निगम के अधिकारियों ने गरीबों के बनाए मकान भी जमकर भ्रष्टाचार किया। अर्जुन नगर की बंजारा बस्ती मकान बने दो साल भी नहीं हुए कि घरों के छत का प्लास्टर गिर रहा। फर्स उखड़ रही। दीवार का प्लास्टर भी हाथ लगाने पर ही गिर रहा है। इसका खुलासा खुद सत्ता धारी पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया।हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा मंगलवार को निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक ने फर्स को हाथ लगाया तो फ्लोर उखड़ कर हाथ में आ गया। दीवार से प्लास्टर गिरने लगा। इस पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों को जमकर फटकारा। रामेश्वर शर्मा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतना घटिया निर्माण। कितना खाओंगे। मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों से पूछा कि आपको यह मकान दे दे तो इसमें रहोंगे क्या? अधिकारी विधायक को कोई जवाब नहीं दे पाए।बता दें यहां लोगों ने विधायक को घटिया निर्माण की शिकायत की थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि उनके घर का प्लास्टर उखड़ रहा है। दीवारों में सीपेज हो रहा है। इससे उनका रहना मुश्किल हो गया है। यह घर एनटीपीसी के प्लांट आने पर करीब 70 लोगों को विस्थापित करके अर्जुन नगर में बनाकर नगर निगम ने दिए हैं। अभी यहां पर कुछ घरों का निर्माण भी किया जा रहा है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने नगर निगम आयुक्त को इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और घरों को सुधारने को कहा है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bhopal mp khulasa//पत्रकार पर कटारा हिल्स पुलिस ने किया फर्जी मामला दर्ज, पत्रकारों ने थाने में दिया धरना,TI को सस्पेंड करने की मांग, मामला सीएम मोहन यादव तक पहुंचा

पत्रकार पर कटारा हिल्स पुलिस ने किया फर्जी मामला दर्ज, पत्रकारों ने

Loading

Search