//बेगमगंज खुलासा उवेश खान//
मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत 211 जोड़ों के हुए विवाह
रायसेन जिले की बेगमगंज नगर पालिका परिषद द्वारा जनपद पंचायत के मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 211 जोड़ों के विवाह क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में कराए गए जिसमें 187 ने कहा कुबूल है वही 24 ने अग्नि के फेरे लेकर एक दूजे का होने का संकल्प लिया।
आप को बता दे कि मध्यप्रदेश शासन सामाजिक न्याय विभाग की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सभी 211 जोड़ों के खातों में 49 – 49 हजार रुपए की राशि एक क्लिक के माध्यम से भेजने की जानकारी विधायक रामपाल सिंह द्वारा देते हुए सभी वर बंधुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का बखान करते हुए आयोजन समिति नगर पालिका परिषद, जनपद पंचायत प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग सहित कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाली सामाजिक संस्था इसलाहे मिल्लत कमेटी,और शहर की विभिन्न समितियों द्वारा कार्यक्रम में पधारे लोगों को शरबत, ठंडा पानी व्यवस्था करने एवं ट्रैफिक व्यवस्था आदि की भूरी भूरी प्रशंसा की।
जहां 187 जोड़ों का निकाह 13 काजियों द्वारा संपन्न कराया गया वहीं मुफ्ती मुस्तफा खान ने निकाह का खुतबा पढ़ा कर दुआ कराई पंडित स्वदेश मिश्रा द्वारा 24 वर वधु ओं का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया। स्टेज पर क्षेत्र की गंगा जमुनी परंपरा देखने को मिली जब एक साथ हिंदू मुस्लिम दूल्हा बैठे नजर आए।
कार्यक्रम को नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, शब्बीर अहमद ने भी संबोधित किया संचालन प्रदीप सोनी शून्य ने करते हुए उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक विजेंद्र शर्मा, एसडीएम अभिषेक चौरसिया, सीएमओ रितु मेहरा, थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन समेत गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।