
नौरोजाबाद – भारतीय मजदूर संघ जिला की बैठक दिनाँक 29 जनवरी 2021 को 12 बजे मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्म दास शुक्ला जी के मुख्यआतिथ्य में की गई बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर ब्यास और बिभाग शहडोल के बिभाग प्रमुख तारा चंद यादव की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में जिलामंत्री राजेशद्विवेदी के द्वारा जिला और तहसील कार्यसमिति की बैठक नौरोजाबाद स्थित कार्यालय में की गई। जिसमे bkkms जोहिला महामंत्री दिनेश तिवारी के द्वारा कोयला कर्मचारियो की बैठक ली गई। इस संयुक्त बैठक को क्षेत्रीय संगठन मध्यप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला जी ने अपने बौद्धिक में कहा गांव – गांव जाकर संगठन से हर कर्मचरियो को जोड़ना तथा समाज के अंतिम कर्मचारी को उसको उसका अधिकार दिलाना ही भारतीय मजदूर संघ का कार्य है और कर्तब्य भी है तथा सभी बिभाग के कर्मचारियो को एक जुटता से कार्य करना होगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह, जिला मंत्री राजेशद्विवेदी ,जिला कोशाध्यक्ष बी पी चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष क्रमशः नागेन्द्र सिंह,श्रीमती सुनीता त्रिपाठी , दिग्विजय सिंह ,सफाईकर्मी प्रदेश अध्यक्ष अमर महतेल , bkkms जोहिला क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप बघेल ,महामंत्री दिनेश तिवारी , श्रीमती बन्दना पाठक, श्रीमती सुशीला विष्वकर्मा , श्रीमती ममता तिवारी जी ,अनुराधा बर्मा, श्रीमती शंजुला मिश्रा, मदन महतेल,श्रीमती माना बाई, अशोक सोनी , संतोष सिंह , सत्यनारायण तिवारी, नारेंद्र कुशवाहा, घनश्याम साहू, सत्येंद्र मिश्रा, गुलाब प्रसाद पटेल, रविंद्र यादव, देवमणि त्रिपाठी, त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा तथा इंजीनियरिंग संघ से प्रहलाद सिंह , अमरजीत पटेल तथा ग्राम पंचायत संयोजक दानपाल सिंह आदि आदि कई बरिष्ठ पदाधिकारियो ने बैठक में उपस्थित होकर संघ के दिशा निर्देशों से अवगत हुए ।
113 Total Views, 1 Views Today