क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की लगातार यात्री वाहनो कार्रवाई*
*🅰️ 12 बसो पर जुर्माना,36 वाहनो की चेकिंग*
*🅰️ 41,000/ रूपये का अर्थदंड वसूला किया गया*
*🅰️ एक बस का फिटनेस व तीन का परमिट निरस्त किया गया*
*होशंगाबाद*। जिला कलेक्टर धनंजय सिंह के दिशा निर्देशन मे एव क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया के मार्गदर्शन में आज भी आरटीओ टीम ने की यात्री वाहनो पर कार्रवाई जारी रही।तत्सबंध मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया ने बताया कि आज 36 यात्री वाहनो की जांच की गई। जिनमें से 12 वाहनो पर मोटरयान अधिनियम के प्रावधानो का उल्लंघन करने पर लगभग 41,000/ रूपये का जुर्माना वसूला गया। वही 1 यात्री बस का फिटनेस रद्द किया गया एवं 3 यात्री बसो का परमिट रद्द किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया की इस कार्रवाई से वाहन चालको मे हडकंप मच गया

*
30 Total Views, 1 Views Today