एक तरफ जहां पूरा भारत नवरात्रि के पावन पर्व पर मां जगदंबा के आराधना एवं साधना कार्य में लगा हुआ है वहीं भारतीय संस्कृति विरोधी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा प्रदेश के मंत्री आदरणीया इमरती देवी जी को आइटम जैसे घिनौना संबोधन किया जो नारी शक्ति एवं संपूर्ण भारत हेतु अपमान सूचक शब्द है।
जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली इसकी कड़ी निंदा करते हुए आज 19 अक्टूबर को10बजे कलेक्टर कार्यालय सिंगरौली के सामने मां स्वरूपा नारियों के सम्मान में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, देवसर विधायक सुभाष वर्मा ,वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश द्विवेदी , नरेश शाह, राजेश तिवारी, सुंदर लाल शाह, सुनील सिंह गहरवार, बालेंद्र वर्मा महिलानेत्री मीना चौबे, सरोज सिंह ,किरण सोनी, मंत्री कृष्णकुमार कुशवाहा, विक्रम सिंह, भारतेंदु पांडे, राजेंद्र कुमार सिंह पाल , सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथ में मौन धरना पर बैठ गए हैं।

11 Total Views, 1 Views Today