
नए मामलों में 410 मामले सिर्फ 11 जिलों से
मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को पिछले 24 घंटे में 530 नए मामले सामने आए हैं। 4 लोगों की मौत भी हुई। वहीं, 347 मरीज ठीक हुए हैं। नए मामलों में 77 प्रतिशत यानी 410 मामले सिर्फ 11 जिलों से हैं। इसमें सबसे ज्यादा 196 मामले इंदौर से आए हैं। भोपाल के लिए राहत की बात है कि यहां 58 नए मामले आए हैं। एक दिन पहले 92 मामले आए थे। ऐसे 34 केस कम दर्ज किए गए। अभी प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 4094 पहुंच गए हैं। इसके अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, गवालियर, जबलपुर, खरगोन, रतलाम, सागर, उज्जैन में 10 से ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए हैं।
चार कोरोना मरीजों की मौत
कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद प्रशासन के उदासीन रवैए के साथ ही जनता भी बेपरवाह हो गई है। बाजारों में कई जगह न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है और न सभी लोग मास्क पहने नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश में फिर कोरोना पैर पसार रहा है।
अब तक ढाई लाख से अधिक संक्रमित
अब तक प्रदेश में 2,66,573 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 2,58,598 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 3881 की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिलों में 72 मामले
महाराष्ट की सीमा से लगे बैतूल में 14, छिंदवाड़ा में 13, बुरहानपुर में 15, खरगोन में 17, सिवनी में 1, धार में 3 और बड़वानी में 9 मामले आए हैं।
जिला | केस | मौत |
बैतूल | 14 | |
भोपाल | 58 | |
छिंदवाड़ा | 13 | 1 |
बुरहानपुर | 15 | |
ग्वालियर | 15 | |
इंदौर | 196 | 1 |
जबलपुर | 39 | |
खरगोन | 17 | |
रतलाम | 19 | |
सागर | 10 | 1 |
उज्जैन | 18 | |
हरदा | 2 | 1 |
38 Total Views, 3 Views Today