
कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में 60 साल से अधिक और 45 से 59 वर्ष के कोमॉर्बीडिटी बीमारी से पीड़ित लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमीदिया अस्पताल पहुंच कर वैक्सीन लगाई। मुख्यमंत्री कोरोना वैक्सीन प्रोटोकॉल अनुसार निर्धारित समय तक वहां रूके तथा उसके बाद अपने निवास वापस आए। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह भी उनके साथ थी। मुख्यमंत्री के आज के शेड्यूल में वैक्सीन लगाने जाने का कार्यक्रम नहीं था। ना ही उनके वैक्सीन लगाने जाने संबंध में जानकारी सांझा की गई।
मुख्यमंत्री के वैक्सीन लगाने की कवरेज की मीडिया को भी अनुमति नहीं दी गई। इससे पहले 2 मार्च को मुख्यमंत्री ने कोरोना वैक्सीन लगाने जाने का ऐलान किया था, लेकिन उस दिन खंडवा सांसद और पूर्व अध्यक्ष भाजपा नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हाेने के बाद मुख्यमंत्री वैक्सीन लगाने नहीं गए। बता दें भोपाल में वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू होने पर जयप्रकाश जिला अस्पताल पहुंच कर स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने वैक्सीन लगाई थी। इसके बाद बुधवार को नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जयप्रकाश अस्पताल पहुंच कर वैक्सीन लगवाई थी।
62 Total Views, 1 Views Today