
नौरोजाबाद 03 अप्रैल –
नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा नगर वासियों को करोना से बचाव के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से नगर के सभी वार्डों में जागरूकता अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है वही नगर के मुख्य चौराहों के चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।

कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उमरिया जिले के संवेदनशील कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव जी के निर्देश पर गाइडलाइंस जारी की गयी है।
आपको बता दे कि मुख्य नगरपरिषद अधिकारी सुश्री रीना सिंह राठौर के मार्गदर्शन में रोज सुबह 11.00 बजे सायरन के माध्यम से लोगो को covid-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जाती है वहीं शाम 6.00 बजे को फिर से यही क्रम दोहराया जाता है।
इसके बावजूद भी नगर में इन दिनों करोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
नगरवासियो की लगातार लापरवाही को देखते हुए आज सुबह 11.00 बजे सिविल लाइन चौराहे पर नगरपरिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने मास्क न लगाने वालो पर चलानी कार्यवाही की, साथ ही बसों की भई चेकिंग हुुई है।



साथ ही सभी लोगो सेcovid-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील भी की।
स्लोगन:-
मास्क,सेनेटाइजर और दूरी
ये तीनो है जरूरी।
कोरोना सिर्फ आता ही नही,
ले जाता भी है।
170 Total Views, 1 Views Today