Saturday, 11 February, 2023

हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को लेकर बजरंग सेना ने जारी किया अपना नया लोगो।

हिंदूवादी संगठन द्वारा हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर अपने लोगो में परिवर्तन करते हुए नया लोगो जारी किया है। राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक कृष्णा पैलेस गौतम नगर एमपी नगर भोपाल में आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया द्वारा की गई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राम बाबू राय, आदरणीय योगी सत्यनाथ, राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव अशोक शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक ब्यास, उपस्थित रहे। बजरंग सेना ने अपने रजिस्ट्रेशन सहित आवश्यक दस्तावेजों को भी मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया। विगत दिवस कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा बजरंग सेना को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही थीं। प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश अमरीश राय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि अगर अब कोई बजरंग सेना को लेकर कोई भ्रमित बातें की तो उसके ऊपर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की तथा जनसंख्या नियंत्रण कानून, समान नागरिकता कानून एक साथ पूरे देश में लागू करने की मांग की। बजरंग सेना की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम शंकर मिश्रा, राष्ट्रीय गौरक्षा प्रमुख विशाल ठाकुर, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह, आलोक सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राजेंद्र सिंह ठाकुर, संगठन मंत्री अजय पटेल, संदीप पटेल ज्ञान चंद्र बर्मा, विक्रांत सिंह प्रकाश बंजारे रश्मि प्रधान पर्वत सिंह मनोज तिवारी सुधीर दौलत चौधरी देवेंद्र शुक्ला सहित हरि सिंह चौहान सागर संतोरे, लल्लन राजपूत, अजय दुबे अमित शर्मा विनोद साहू दीनदयाल गौर सहित सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 1,264 Total Views

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search