Wednesday, 29 March, 2023

हर सप्ताह 4 इंटरनेशनल फ्लाइट:दुबई और शारजाह के लिए 31 मार्च से संचालित होगी फ्लाइट!

  • एयरलाइंस कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि पहली ही फ्लाइट में रिस्पांस काफी अच्छा

    इंदौर एयरपोर्ट से 31 मार्च से दुबई और शारजाह के लिए नई फ्लाइट शुरू होंगी। इन फ्लाइट का संचालन नई एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस करेगी। सप्ताह में एक दिन दुबई फ्लाइट, जबकि शारजाह के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट का संचालन होगा। एयरलाइंस कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि पहली ही फ्लाइट में रिस्पांस काफी अच्छा है।

    इंदौर से अब हर शुक्रवार दुबई फ्लाइट जबकि शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को शारजाह के लिए फ्लाइट रहेगी। शुक्रवार को इंदौर से दो फ्लाइट एक साथ चलेगी। इनमें एक दुबई के लिए जबकि दूसरी शारजाह के लिए होगी। नई फ्लाइट के शुरू होने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी।

    शारजाह फ्लाइट का शेड्यूल

    • शारजाह से रवाना होगी सुबह 3 बजे (यूएई समयानुसार)। इंदौर आएगी सुबह 7.35 बजे। (भारतीय समयानुसार)
    • इंदौर से रवाना होगी सुबह 10.30 बजे (भारतीय समयानुसार)। शारजाह पहुंचेगी 12.10 बजे (यूएई समयानुसार)
    • शारजाह से आने में 3.05 घंटे का सफर। इंदौर से शारजाह 3.10 घंटे में पहुंचेगी।
    • राउंड फेयर- करीब 19 हजार 500 रुपए
    • सीटें- 180

    दुबई फ्लाइट का शेड्यूल

    • इंदौर से रवाना होगी रात 1.20 बजे। दुबई पहुंचेगी 2.55 बजे। (यूएई समयानुसार)
    • दुबई से रवाना होगी शाम 6.05 बजे (यूएई समयानुसार)। इंदौर आएगी रात 10.40 बजे। (भारतीय समयानुसार)
      • फ्लाइट दुबई से प्रति गुरुवार। इंदौर से हर शुक्रवार को चलेगी।
      • राउंड फेयर- करीब 26 हजार रुपए
      • सीटें- 180

 1,299 Total Views

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search