राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार को सीहोर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यशराज गार्डन में पत्रकारों से चर्चा की और अनेक मुद्दों पर अपनी बात कही।
दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पिछले चुनाव में ही कांग्रेस की सरकार बन गई थी लेकिन कुछ लोग बिक गए जिसके कारण सरकार चली गई। उन्होंने दावा किया कि इस बार फिरसे जनता परिवर्तन चाहती है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में बनेगी।
उन्होंने बताया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को लगातार पराजय मिल रही है और उन विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वह स्वयं कार्यकर्ताओं की बात सुन रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट है और चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया है कि मतदान के दिन कांग्रेस इतनी मेहनत नहीं कर पाती है। जितनी करनी चाहिए लेकिन इस बार पूरी मेहनत की जाएगी।
अतीक के मामले में मीडिया को बदनाम किया गया
दिग्विजय सिंह ने कहा कि अतीक अहमद के मामले में मीडिया को बदनाम करने की कोशिश की गई है। पुलिस हिरासत में हत्या होने के बाद अनेक सवाल उठ रहे हैं उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा के शासन में पुलिस और अधिकारियों के ऊपर लगातार हमले हो रहे हैं जो चिंताजनक है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में भाजपा की सरकार फंसा रही है। ऐसे कार्यकर्ताओं के मुकदमे लड़ने के लिए कांग्रेस वकील उपलब्ध कराएगी।
लहार में अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों पर भाजपाईयों ने हमला
दिग्विजय सिंह ने कहा कि लहार में अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। उन पर पुलिस कार्रवाई करें अन्यथा पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस आंदोलन करेगी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बयान पर भाजपा झूठा प्रचार कर रही है कि कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग का अपमान किया है।
जबकि पैसा लेकर भागने वालों में कोई भी पिछड़ा वर्ग का व्यक्ति नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पाकिस्तान करने वाले लोग भाजपा से जुड़े हुए ही सामने आए हैं। लेकिन उन लोगो पर राष्ट्र द्रोह की कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
379 Total Views