Thursday, 13 April, 2023

सीहोर पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णन शिवराजसिंह चौहान को बताया महापापी भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथों

सीहोर पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णन

शिवराजसिंह चौहान को बताया महापापी

भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथों

प्रियंका गांधी को बताया संभावित प्रधानमंत्री का चेहरा

एंकर/सीहोर

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के राजनितिक सलाहकार कांग्रेस पार्टी के महासचिव और कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्ण आज सीहोर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले मुख्यालय सीहोर पर उनका आगमन आज हुआ जिसे अब मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है मीडिया से चर्चा करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णन ने बेबाक अंदाज में अपने विचार व्यक्त किए इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को महापापी तक कह डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में हुए आयोजित विधानसभा चुनावों में जनता ने कमलनाथ और कांग्रेस को चुना था भाजपा ने अपनी राजनीतिक रसूख और रुपयों का दुरुपयोग करते हुए जनता के द्वारा चुनी गई कांग्रेस की सरकार को गिरवा कर पुनः भाजपा की सरकार बनाई है वह एक गहरा राजनीतिक पाप है ऐसे में उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए क्या कुछ कहा हम आपको सुनाएंगे देखिए खास खबर खुलासा न्यूज़ पर

 

 

 

 626 Total Views

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search