Tuesday, 21 March, 2023

श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं 101 कन्याओं के निशुल्क विवाह के लिए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को किया आमंत्रित।

भोपाल MP खुलासा


भोपाल में सोमवार को वैदिक ब्राह्मण विकास कल्याण समिति और सहयोगी संस्था नेशनल पावर ग्रुप के पदाधिकारी मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से उनके निवास पर मिलकर उन्हें आमंत्रित किया गया। आपको बता दें कि बैरसिया के बसई में किए जा रहे।चतुर्थ वर्ष के विशाल लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और 101 कन्याओं के निशुल्क विवाह में शामिल होने का अनुरोध किया। इस मौके पर वैदिक ब्राह्मण विकास कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित भुवनेश्वर शास्त्री, द नेशनल पावर ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष जयनारायण बैरागी, संरक्षक पंडित नंदकिशोर पाठक, दीपक दुबे, रजत मिश्रा, नारायण मिश्रा, जयनारायण मुखरैया महिला संगठन अध्यक्ष रानी शर्मा , प्रदेश सचिव सरदार नरवरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम साहू जिला महामंत्री मुकेश शिल्पकार, जितेंद्र शर्मा,रुपेश कुशवाह,कपिल सेन,सौरभ शर्मा, नितिन शाक्य और गौ सेवा रथ चालक – रामबाबू मालवीय सहित ग्रुप के कई पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

 1,145 Total Views

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search