विकास वार्ड पार्षद आनंद प्रजापति के खिलाफ महिला ने लगाया धमकाने का आरोप

विकास वार्ड पार्षद आनंद प्रजापति के खिलाफ महिला ने लगाया धमकाने का आरोप

गंज थाने में की शिकायत, भूमि विवाद का मामला
बैतूल। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विकास वार्ड पार्षद आनंद प्रजापति के खिलाफ गणेश वार्ड निवासी महिला प्राची भार्गव ने सड़क के लिए निजी भूमि देने के नाम पर धमकाने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत महिला ने गंज थाने में की है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एनसीआर के तहत धारा 504 भादवि का मामला पाया जाने से फरियादिया को न्यायालय जाने की समझाईस दी है। शिकायतकर्ता महिला प्राची भार्गव पति जितिन भार्गव ने आरोप लगाया कि उनके प्लाट पर निर्माण कार्य चालू किया गया तो आनंद प्रजापति बाजू वालो को बरगलाकर काम मे रुकावट डाल रहे है। दबाव बनाकर रास्ता ज्यादा छुडवाने की कोशिश की जा रही है। आनंद प्रजापति एक नेता होकर एक महिला को बेवजह दबाने की कोशिश कर रहे है, नेता होने का रौब झाड़ रहे है, काम बंद करवाने की धमकी दे रहे है। शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि हमारे प्लॉट का सीमांकन कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके बावजूद उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। महिला ने नगर पालिका के उप यंत्री संजय सरेठा के खिलाफ भी धमकाने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि भूमि के समस्त दस्तावेज उनके पास मौजूद है। अनावेदक नपा कर्मी विधि विरुद्ध तरीके से कार्यवाही कर रहे हैं। उन्होंने शिकायत आवेदन के माध्यम से उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search