बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
बैरसिया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बैरसिया ईकाई का रविवार को नगर में विशाल पथ संचलन निकाला गया। जिसमें नगर सहित आस-पास के सैकड़ों की संख्या में स्वयं सेवकों ने भाग लिया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। संचलन का आयोजन दशहरा मैदान से प्रारंभ किया गया। और नगर के मुख्य मार्गों रेंज चौराहे, शेरपुरा ,दुर्गा चौक, शिवाजी चौक,शक्तिमान चौराहा,बस स्टैंड से होता हुआ पुनः दशहरा मैदान में संपन्न हुआ। इसके पूर्व मध्य भारत प्रान्त के प्रांत संघचालक अशोक पांडेय द्वारा स्वयंसेवकों को बौद्धिक मार्गदर्शन दिया गया। जिसमें संघ के इतिहास, एकता ,समरसता और किसी से भेद-भाव ना करने जैसे,कई विशेष बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। वहीं पथ संचलन का नगर के समाजसेवी संगठनों सहित नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। सभी स्वयं सेवकों ने भी संचलन में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।