राष्ट्रीय कवि संगम व सीवन माँ दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में वीर शहिदों को किये श्रद्धासुमन अर्पित

  1. राष्ट्रीय कवि संगम व सीवन माँ दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में वीर शहिदों को किये श्रद्धासुमन अर्पित
    सीहोर। स्थानीय भगवान सहस्त्रबाहु शनि मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय कवि संगम व सीवन माँ दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुख देव के शहीद दिवस पर काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद राजेश मांझी व विशेष अतिथि द्वारका बासंूरिया, विनोद पंसारी, महेश राय उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुख देव के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। सरस्वती वन्दना युवा कवि लक्ष्मण चौकसे ने की। काव्य गोष्ठी का संचालन डॉ. विजेन्द्र जायसवाल ने किया। काव्यपाठ करने वालों में प्रमुख रूप से विनोद पंसारी ने काव्यपाठ करते हुए कहा कि आज की शाम शहिदों के नाम कर दुं। हीरालाल शर्मा ने कहा कि सिर्फ आप मुझे पहचानते हो, डॉ.विजेन्द्र जायसवाल ने आओ मिलकर भारत माँ का अभिनन्दन कर लें। लक्ष्मण चौकसे ने संख्या का खेल चल रहा है, गुणा भाग हमें भी करना होगा, जोड़ घटाना हमें भी सिखना होगा। इस मौके पर धीरज देशमुख, पं.घनश्याम दास, बालमुकन्द राय, अम्बर मालवीय, करण सिंह केवट, पंकज गुप्ता, लखन ठाकुर, मोनू विश्वकर्मा, राके श मोंटी आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार संस्था अध्यक्ष लक्ष्मण चौकसे ने माना।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर भव्य तिरंगा रैली,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में तिरंगा रैली का आयोजन

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर भव्य तिरंगा रैली, ऑपरेशन

Loading

Search