राजा भोज और रानी कमलापति के नाम पर म्यूजियम और शफाखाना के पास विलीनीकरण स्मारक बनेगा !

राजधानी में राजा भोज और रानी कमलापति के नाम पर लायब्रेरी बनेगी। इसी साल 1 जून को विलीनीकरण दिवस पर इसका लोकार्पण किया जाएगा। गुरुवार को महापौर मालती राय ने स्वतंत्रता संग्राम और रियासतों का विलीनीकरण विषय पर हुई संगोष्ठी में यह घोषणा की। पांच नंबर बस स्टाप पर नगर निगम की लायब्रेरी है। इसके अलावा पुराने शहर में भी नगर निगम की लायब्रेरी है, इनका नामकरण दोनों के नाम पर किया जाएगा। इनसे जुड़ी जानकारी और साहित्य यहां उपलब्ध रहेगा। यहां भोपाल के इतिहास से जुड़ी किताबों भी रखी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि भोपाल में राजा भोज और रानी कमलापति के नाम पर म्यूजियम का निर्माण भी किया जाएगा। यहां उनसे जुड़ी विभिन्न जानकारी और साक्ष्य रखे जाएंगे। इसके माध्यम से शहर के लोगों के अलावा अन्य लोग भी इनके बारे में विस्तार से जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि यूनानी शफाखाना चौक पर स्थित कुएं के साक्ष्य मिलने पर उसे विलीनीकरण स्मारक के रूप में सहेजा जाएगा। यहां एक कुआं होता था, लेकिन अब वह पूर दिया गया है। इस दिशा में जल्द ही काम शुरू करेंगे। बताया जाता है कि यहां कुएं की मुंडेर के पास विलीनीकरण आंदोलन से जुड़ी विभिन्न सभाओं का आयोजन होता था। कालांतर में इस कुएं को भर दिया गया। अब बताए गए क्षेत्र में इसके साक्ष्य जुटाकर विलीनीकरण स्मारक बनाया जाएगा ताकि शहर के लोगाें को इसके बारे में जानकारी मिल सके।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search