महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के संबंध में पुलिस ने किया जागरूक
महिलाओं के सुरक्षा के उपाय के साथ ही सायबर अपराध के संबंध में दिया जानकारी
संदीप तिवारी:- उमरिया/ जिले मेें पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार दिनांक 29.05.2023 को महिला जागरूक्ता एवं सायबर जागरूक्ता अभियान के तहत उमरिया बस स्टैण्ड में उपस्थित आम जन व महिलाओ को महिला व सायबर संबंधी अपराधों की जानकारी दी गई एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के संबंध में बताया गया
महिला थाना प्रभारी उनि लता मेश्राम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता करके उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढ़ाया एवं महिलाओ के अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया साथ ही सभी महिलाओं व बालिकाओं को अवगत कराया कि जिले के सभी थानों में महिलाओं की सुरक्षा व सहायता हेतु एक विशेष महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है. जहाँ पर महिला कर्मी द्वारा ही महिलाओं की शिकायत सुनी जाती हैं। महिलाओं व बालिकाओ को मानव दुर्व्यापर की जानकारी देते हुये महिला हेल्पलाईन नम्बर 1098 व 1090 व सायबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 संबंध मे जानकारी दी गई।
संपूर्ण कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी उनि लता मेश्राम एवं उनि बैष्णवी पाण्डेय, उनि महेन्द्र सिंह भलाबी उपस्थित रहे
संदीप तिवारी खुलासा उमरिया