Tuesday, 18 April, 2023

भोपाल में यूनेस्को की कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन ,विरासत को सहेजने पर मंथन!

भोपाल में यूनेस्को की सब-रीजनल कॉन्फ्रेंस का आज, मंगलवार को दूसरा दिन है। दक्षिण एशियाई देश भारत, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका के डेलिगेट्स विरासत और शहरी लैंडस्पेक पायलेट प्रोजेक्ट पर मंथन करने पर फिर जुटे। मध्यप्रदेश के ग्वालियर और ओरछा शहर के प्रोजेक्ट पर यूनेस्को नई दिल्ली की चीफ ऑफ कल्चलर जूनी हान, डॉ. निशांत उपाध्याय और डॉ. रेन डी. एपिच ने प्रजेंटेशन दिया। ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद का प्रजेंटेशन डॉ. आशीष ट्रांबाडिया ने दिया।

बता दें कि यूनेस्को की सब रीजनल कॉन्फ्रेंस भोपाल में सोमवार से शुरू हुई है। इसमें विभिन्न देशों के 50 से ज्यादा डेलिगेट्स शामिल हैं। वहीं, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय सिविल सोसायटी, गैर सरकारी संगठन, देश की सांस्कृतिक एवं विरासत के संरक्षण के लिए कार्यरत सीएसआर फाउंडेशन, शिक्षण संस्थान एवं शासकीय संगठन भी कॉन्फ्रेंस में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे से कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई।

 845 Total Views

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search