भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बने शैलेंद्र कुंभारे

कपिल डांगे बैतूल बाजार मंडल अध्यक्ष नियुक्त
अमन वर्मा, रश्मि सोनारे जिला कार्यसमिति सदस्य मनोनीत
बैतूल। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन ने बैतूल जिले में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष की घोषणा की है। कार्यकारिणी में सक्रिय भाजयुमो कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र कुंभारे को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं जिला भाजयुमो कार्यकर्ता अमन वर्मा एवं रश्मि सोनारे को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। बैतूल बाजार नगर में कपिल डांगे को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।उल्लेखनीय है कि इन युवा कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा आदित्य बबला शुक्ला, भाजयुमो जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे की सहमति से भाजयुमो संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर उन्हें जिलेभर से शुभकामनाएं दी जा रही है।
सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिल रही तवज्जो
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव को देखते हुए सबसे प्रमुख युवा कार्यकर्ताओं का संगठन भाजयुमो में सक्रिय एवं जुझारू कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पदों का दायित्व सौंपा जा रहा है। भाजपा संगठन द्वारा इन कार्यकर्ताओं को यह भी संकल्प दिलाया जा रहा है कि वह पूरे जिले में आम जनता से समन्वय स्थापित कर मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत कराएं। साथ ही जनता को अगर योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो हर संभव प्रयास कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
शैलेंद्र की नियुक्ति के बाद युवाओं में हर्ष
 शैलेंद्र कुंभारे को भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करने के बाद युवा कार्यकर्ताओं में भी हर्ष की लहर दौड़ रही है। गौरतलब है कि कोराना काल से ही श्री कुंभारे जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। पद पर ना रहते हुए भी उन्होंने नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए सेवा कार्य किए है। उनके इसी समर्पण भाव को देखते हुए भाजयुमो संगठन द्वारा उन्हें जिला उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर काबिज किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे, जिला महामंत्री अंशुल राजपूत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल वडुकले, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजय सोलंकी, भाजयुमो गंज मंडल अध्यक्ष बाबा अमझरे, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष वरुण धोटे सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bhopal mp khulasa//पत्रकार पर कटारा हिल्स पुलिस ने किया फर्जी मामला दर्ज, पत्रकारों ने थाने में दिया धरना,TI को सस्पेंड करने की मांग, मामला सीएम मोहन यादव तक पहुंचा

पत्रकार पर कटारा हिल्स पुलिस ने किया फर्जी मामला दर्ज, पत्रकारों ने

Loading

Search