भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने मुलताई विधानसभा की जनता का जताया आभार

भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने मुलताई विधानसभा की जनता का जताया आभार

मुलताई।भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश, जिले और मुलताई में अप्रत्याशित जीत पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने समस्त विधानसभा की जनता का आभार जताया। लोकतंत्र के इस पर्व में समस्त क्षेत्र की जनता ने बड़चड़ कर मतदान कर अपना स्पष्ट जनादेश भाजपा को दिया। इस प्राप्त जनादेश में सबसे बड़ी भागीदारी लाड़ली बहनों की रही। जिन्होंने भरपुर मतदान कर भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया।भाजपा कार्यकर्त्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन से पूरी ताकत से पूरी निष्ठा से पार्टी हित के लिए चुनाव में काम किया। उनकी मेहनत का ही परिणाम हैं कि आज भाजपा को अधिकतर बूथों पर विजय प्राप्त हुई। भाजपा संगठन ने क्षेत्र की जनता को घर से मतदान केंद्र तक राष्ट्रहित में मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जिससे विधानसभा में खूब मतदान हुआ। चंद्रशेखर चंद्रशेखर देशमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के साथ सभी मंडल अध्यक्षों का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी प्राधमिकता मुलताई के विकास के लिए, किसानों के कृषि सिंचाई में वृद्धि के लिए और क्षेत्र के युवाओं के रोजगार के लिए रहेगी।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर भव्य तिरंगा रैली,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में तिरंगा रैली का आयोजन

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर भव्य तिरंगा रैली, ऑपरेशन

Loading

Search