बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
शुक्रवार को श्री मालवीय रजक युवा कल्याण समिति बैरसिया भोपाल के अध्यक्ष धीरज मालवीय के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में संविधान के निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की 132 वी जयंती उनके चित्र पर फूल माला पहनाकर एवं लड्डू वितरण कर मनाई गई।आपको बता दें कि इस मौके पर ग्राम सेवक मनोहर लाल मालवीय,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मिश्री लाल मालवीय, बरखेड़ा बरामद जन शिक्षक घनश्याम मालवीय, मनोज मालवीय सेमरी खुर्द, श्याम मालवीय सेमरी खुर्द, अभिषेक मालवीय बैरसिया,आशीष मालवीय बैरसिया सहित बड़ी संख्या में मालवीय रजक समाज बंधु उपस्थित रहे।