Friday, 30 June, 2023

बैरसिया MP खुलासा//दूल्हा दुल्हन का अनोखा मिलन समारोह 

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


ईश्वर का एक और अनोखा चमत्कार कहें या कुदरत का कहें करिश्मा। राजधानी भोपाल की तहसील बैरसिया के 3 फीट ऊंचाई वाले दूल्हा दुल्हन का गायत्री मंदिर विदिशा में विवाह संपन्न हुआ। आपको बता दें कि यह अनोखा मिलन समारोह सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा साथ ही सभी लोगों ने सामाजिक गैर सामाजिक और सभी क्षेत्र वासियों द्वारा दोनों को ईश्वर के द्वारा जोड़ी बनाकर भेजने के कथन को सत्य कर दिखाया यह कहकर दोनों वर वधु को सभी ने आशीर्वाद देते हुए उनके दांपत्य जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जोड़ियां हमेशा ईश्वर के यहां से बनकर आती हैं और धरती पर जोड़ी जाती हैं । यहां कुदरत के कई करिश्मे हमें देखने को मिलते हैं जो अनोखे रूप लेते हैं। ऐसा ही नजारा हमें देखने को मिला है। यह दूल्हा दुल्हन 3 फिट ऊंचाई शरीर वाले हैं और दुल्हन कमल सिंह मालवीय विदिशा वालों की पुत्री पुष्पा मालवीय की उम्र 21 वर्ष वही दूल्हा कैलाश मालवीय ग्राम कड़ैया कलां बैरसिया का पुत्र अनिल मालवीय की उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है। इस अनोखे विवाह के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

 2,186 Total Views

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search