बैरसिया MP खुलासा
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र बैरसिया के तत्वधान में श्रीमद् भागवत कथा गीता पर आधारित सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ एवं म्युजिकल एक्सरसाइज और मेडिटेशन अनुभूति शिविर आयोजित हो रहा है। आपको बता दें कि भव्य कलश यात्रा मां हरसिद्धिश्वरी मंदिर हरसिद्धि कॉलोनी से प्रारंभ होकर कथा स्थान बाल बिहार के मैं संपन्न हुई। नगर निवासियों सहित अनेक धार्मिक, सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए राधा कृष्ण की झांकी के ऊपर फूल माला पहनाते हुए।शोभा यात्रा को भव्य बनाया गया।कथावाचक – राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी नीलम बहन (सागर)के मुखारविंद से वीर सावरकर मंच बालविहार बैरसिया में 1 मार्च से 7 मार्च 2023 तक दोपहर 4:00 से सायं 7:00 बजे तक गीता ज्ञान यज्ञ पाठ रहेगा। प्रातः 6:00 से 8:00 तक म्यूजिकल एक्सरसाइज एवं तनाव मुक्त शिविर रहेगा। आप सभी धर्म प्रेमी बंधु ,माताएं, बहने ज्ञान यज्ञ एवं म्यूजिकल शिविर में पधार कर अपने जीवन को धन्य बनावे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़ और द नेशनल पावर ग्रुप सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।