बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
बैरसिया के अयोध्या नगर पंच कल्याणक स्थल दशहरा मैदान में भगवान का अभिषेक, पूजन, महाराज द्वारा संगीतमय प्रवचन अजीत सागर महाराज के नेतृत्व में भोजन एवं पंचकल्याणक समिति द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अथितियोंं का भोजन दोपहर में पाषाण से भगवान बनाने की प्रक्रिया मुनि द्वारा की गई। और उनको सूर्य मंत्र दिया गया श्याम को नगर में प्राचीन मंदिर से भगवान की आरती बड़े ही धूमधाम से निकाली गई जोकी पूरे नगर में होते हुए दशहरा मैदान पर पहुंची तत्पश्चात रात्रि में भरत चक्रवर्ती और बाहुबली का युद्ध हुआ और इसके बाद पूरा कार्यक्रम समापन हुआ इसमें नगर के सभी गणमान्य नागरिक सामाजिक कार्यकर्ता,जैन बंधु, सभी के रिश्तेदार और इसी बेला में भगवान की नगर में दशहरा मैदान से प्राचीन की जैन मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई और भगवान की मूर्तियां विराजित कि गई। आपको बता दें कि द नेशनल पावर द्वारा सभी कलाकारों का और वरिष्ठ जैन बंधुओ का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ जैन बंधुओं द्वारा सभी अतिथियों तथा द नेशनल पावर ग्रुप के सभी सदस्यों का पुष्प माला एवं देवछाया दुपट्टा से कार्यक्रम में स्वागत किया गया।इस मौके पर पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह राठौड़, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़, ग्रुप के संरक्षक भुवनेश्वर शर्मा, नरेन्द्र जैन,प्रदीप जैन,दीपक दुबे,प्रेमनारायण मिश्रा, विवेक उपाध्याय,प्रदेश अध्यक्ष जयनारायण बैरागी,प्रदेश सचिव सरदार नरवरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम साहू,अशोक मल्होत्रा, कपिल सेन,अमित दुर्वेदी, नितिन शाक्य,गौ सेवा रथ चालक- रामबाबू मालवीय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
2,201 Total Views