Tuesday, 23 May, 2023

बैरसिया MP खुलासा//बैरसिया के राजेश दुधानी बने द नेशनल पावर ग्रुप के संरक्षक

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


द नेशनल पावर ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष जयनारायण बैरागी और सभी संरक्षकों एवं वरिष्ठ पद अधिकारियों की अनुसंशा पर बैरसिया के वरिष्ठ नागरिक राजेश दुधानी को द नेशनल पावर ग्रुप के संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया। अपको बता दें कि दुधानी बड़े ही शांत स्वभाव स्पष्ट विचार, हसमुख व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। दुधानी को ग्रुप द्वारा पुष्प मालाएं तथा साफा पहनाकर नियुक्ति पत्र के रूप में भारत माता का प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए। ग्रुप में राजेश दुधानी का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। बही दुधानी ने सभी को धन्यवाद देते कहा कि मैं अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए। पूरे प्रदेश में ग्रुप का विस्तार करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। ग्रुप के सभी सदस्यों का हृदय से आभार प्रकट किया। इस मौके पर ग्रुप के संरक्षक डॉ.जयप्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप जैन,महेश यादव (चंदू भैया) प्रदेश अध्यक्ष जयनारायण बैरागी, प्रदेश सचिव सरदार नरवरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी पत्रकार श्याम साहू, धीरज बैरागी, गौ सेवा रथ चालक – रामबाबू मालवीय सहित ग्रुप के कई पद अधिकारी उपस्थित रहे।

 2,062 Total Views

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search