बसई के करन प्रजापति जन्मदिन पर बने द नेशनल पावर ग्रुप के तहसील उपाध्यक्ष
बसई के करन प्रजापति को जन्म दिवस के शुभ अवसर पर ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष जयनारायण बैरागी और सभी संरक्षकों एवं वरिष्ठ पद अधिकारियों की अनुसंशा पर करन प्रजापति को द नेशनल पावर ग्रुप के तहसील उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। पुष्प मालाओं तथा साफा पहनाकर नियुक्ति पत्र के रूप में भारत माता का प्रतीक चिन्ह भेंट करने के साथ ही ग्रुप द्वारा प्रजापति का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाते हुए ग्रुप में स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। आपको बता दें कि करन बहुत ही सरल स्वभाव के धनी और पिछले कई वर्षों से श्रद्धा इंडेन गैस के माध्यम से जनता की सेवा में कार्यरत हैं। प्रजापति सामाजिक कार्य करने में सदैव आगे बढ़ कर हिस्सा लेते हैं। प्रजापति अपने क्षेत्र बसई में हिंदू उत्सव समिति में संरक्षक का दायित्व संभाल रहे हैं । बही करन ने सभी को धन्यवाद देते कहा कि मैं अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए। पूरे प्रदेश में ग्रुप का विस्तार करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। द नेशनल पावर ग्रुप को सधन्यवाद सभी सदस्यों का हृदय से आभार प्रकट किया।इस अवसर पर ग्रुप के संरक्षक भुवनेश्वर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष जयनारायण बैरागी, सरदार नरवरिया, मुकेश शिल्पकार, अशोक मल्होत्रा, और मामा, सहित कई लोग उपस्थित रहे।