बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
बुधवार 10 मई को मातेश्वरी मरूदेवी के गर्भ से हुआ भगवान आदि कुमार का जन्म आपको बता दें कि बैरसिया में पहलीबार 6 दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को तृतीय दिवस में मातेश्वरी मरूदेवी के गर्भ से भगवान आदि कुमार का जन्म सुबह सात बजकर सत्ताइस मिनट पर हुआ। स्थान -अयोध्या नगर पंच कल्याणक स्थल दशहरा मैदान से आदि कुमार जन्मोत्सव नगर भ्रमण शोभा यात्रा घोड़े,हाथियों बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। जिसमें ग्रुप द्वारा जैन समाज के वरिष्ठ जनों का साफा बांधकर एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया साथ ही शोभायात्रा के सभी रथ एवं झांकियों पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत सम्मान किया गया। यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई कार्यक्रम स्थल जैन मंदिर दुर्गा चौक पहुंची। जिसका ग्रुप सहित नगर के कई सामाजिक धार्मिक संगठनों तथा नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए यात्रा की शोभा बढ़ाई। इस मौके ग्रुप के संरक्षक भुवनेश्वर शर्मा, डॉ.जयप्रकाश श्रीवास्तव, जीवन दादा, प्रदीप जैन,पूरन सिंह पटेल,नरेश भार्गव, प्रेमनारायण मिश्रा,महेश यादव,प्रदेश अध्यक्ष जयनारायण बैरागी,प्रदेश सचिव सरदार नरवरिया,मुकेश शिल्पकार,धीरज मालवीय, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम साहू,अशोक मल्होत्रा,रुपेश कुशवाह,विशन यादव,दिनेश साहू,जसपाल यादव,अनिल मालवीय,धीरज बैरागी,गौ सेवा रथ चालक – रामबाबू मालवीय सहित बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।