बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
अपने बड़े बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद शंकर लाल साहू बैरसिया जनपद पंचायत सभागृह में बुधवार को जनपद पंचायत में पदस्थ,शंकर लाल साहू लेखापाल, व अध्यक्ष जिला/जनपद कर्मचारी संघ भोपाल,अतिरिक्त महासचिव जिला साहू समाज भोपाल शंकर लाल साहू का जन्मदिन,जनपद पंचायत परिवार के साथ धूमधाम से मनाया गया। आपको बता दें कि शंकर लाल साहू सर्वप्रथम अपने आराध्य देव एवं गुरु ठड़ेश्वरी महाराज मंदिर छतरी पर पूजा अर्चना कर आशिर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके प्रशंसकों एकत्रित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं विभिन्न क्षेत्रों और साहू समाज के लोगों ने शंकर लाल साहू को जन्मदिन की बधाई और लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर जनपद सभागृह में कुवेरसिंह गुर्जर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि,दिलीप कुमार जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत,जसवंत सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष ज.प.सभी के द्वारा केक काटकर शंकर लाल साहू का जन्मदिन मनाया। हेमन्त माधुरे अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, एम.एल.अहिरवार स. यंत्री, ब्रजेश सिंह भदौरिया अध्यक्ष सचिव संघ,जनपद सदस्य मुकेश लोधी,रतनसिंह गुर्जर,विनोद शाक्य,पतिराम,नेतराम लोधी, बलराम गुर्जर,मुकेश ठाकुर,कैलाश साहू,सुरेन्द्र दांगी,वृन्दावन शर्मा, सचिवगण,विनय सिंह पत्रकार, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुऐ।
1,307 Total Views