बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
विधानसभा बैरसिया ग्राम भूरी पठार चौराहा आर्य वेयर हाउस केंद्र पर तुलाई के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा था।आर्य वेयर हाउस भूरी पठार केन्द्र मेंगरा कला के मैनेजर द्वारा किया जा रहा था। किसानों को परेशान।आपको बता दें कि तेजनारायण बघेल,हरिनारायण मीणा,पर्वत सिंह , बंटी मीणा ,नेतराम मीणा एवं समस्त किसान बंधुओं के अथक प्रयास से सभी किसानों को सफलता प्राप्त हुई। यह मामला किसानो की फसलों कि तुलाई करवाने के लिए पिछले 4 दिन से किसान धूप में बड़ी संख्या में परेशान हो रहे थे। किसानों ने बताया कि केंद्र पर हम्माल भी नहीं थे।और किसानों के बैठने या किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई थी। मैनेजर शैतान सिंह द्वारा सभी को परेशान किया जा रहा था । 31मार्च 2023 से सिलायड बुक हुई थी। समय पर तुलाई ना होने के कारण किसानों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पढ़ रहा था। खुलासा के पत्रकार को किसानों द्वारा सूचना दी गई ।और मौके पर कवरेज कर दिया गया ।जिससे शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही कर समय पर मामले सुलझा दिया गया। और सभी प्रकार की अव्यवस्था को व्यवस्थित अवस्था में किसानों को राहत दी गईं। सभी किसान आराम दायक एहसास कर रहे। खुलासा न्यूज़ परिवार एवं शासन-प्रशासन को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।।