प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 16वें सिविल सर्विस डे पर दिल्ली के विज्ञान भवन पहुंचे। जहां उन्होंने IAS अधिकारियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने करीब 33 मिनट तक स्पीच दी। 2 दिन तक चलने वाले सिविल सेवा दिवस 2023 की थी ‘विकसित भारत: नागरिकों को सशक्त बनाना और अंतिम छोर तक पहुंचना’ है।
इस दौरान उन्होंने कहा- देश ने आप पर बहुत भरोसा किया है, आपको मौका दिया है। उस भरोसे को कायम रखते हुए काम करिए। आपकी सर्विस में आपके निर्णयों का आधार सिर्फ और सिर्फ देशहित होना चाहिए।
PM ने कहा- जो राजनैतिक दल सत्ता में आया है, उस पर ध्यान रखें, वो टैक्सपेयर्स के पैसे का इस्तेमाल अपने दल के लिए कर रहा है या देशहित के लिए, ये आपको देखना होगा। सरदार पटेल जिस ब्यूरोक्रेसी को स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया कहते थे, उसे पूरा करना है, ब्यूरोक्रेसी से चूक हुई तो देश का धन लुट जाएगा।