गोवंश को कत्लखाने ले जा रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, 8 गोवंश की बचाई गई जान

मुलताई पुलिस ने अवैध रूप से गोवंश का परिवहन की सूचना पर ग्राम परमण्डल हाईस्कूल के पास एक लोडिंग गाड़ी रोकी। गाड़ी में गोवंश को महाराष्ट्र कत्लखाने ले जा रहे थे। पिकअप वाहन में 8 गोवंश मिले हैं, उन्हें कत्लखाने ले जाया रहा था।पुलिस ने बताया कि आरोपी महेन्द्र पुत्र कैलासराव कडू (27) निवासी खडका थाना बेनोडा अमरावती महाराष्ट्र को पकड़ा है। दो आरोपी उमेर कुरैशी निवासी वरूड सहित एक अन्य आरोपी गाडी से कूद कर भाग गए। पिकअप में ठूंस ठूंस कर क्रूरता पूर्वक रस्सियों से बांध कर गोवंश को महाराष्ट्र कत्लखाने ले जाया जा रहा था। इसमें 2 गाय, 2 बछिया, 4 बछड़े हैं। एक गाय मृत पाई गई। गोवंश को उभारिया गोशाला भेज दिया है। आरोपी महेन्द्र के गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इसमें थाना मुलताई में पदस्थ निरीक्षक प्रज्ञा शर्मा, विजय कुमार जौठे, श्रीराम माण्डवी, निलेश सोनी, प्रदीप कहार,संजय बैन, देवा धुर्वे शामिल थे।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

के. एम. अग्रवाल महाविद्यालय कल्याण प्राचार्य Dr. अनिता मन्ना यांची पदवी बोगस डॉक्टरेट शिक्षण विभाग करनार का कारवाई?

क्राईम रिपोर्टर शुभम मिश्रा कल्याण: के .एम .अग्रवाल कला वाणिज्य विज्ञान महाविद्यालय

Loading

Search